Liz Truss होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री

0
171

ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस होंगी। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा दिया है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह लेने के लिए ऋषि सुनक, लिज ट्रस में से किसी को कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता के तौर पर चुनने को लेकर पिछले 6 हफ्तों से ज्यादा समय से अभियान जारी था। सर्वेक्षणों के हिसाब से विदेश मंत्री लिज ट्रस का पलड़ा भारी बताया जा रहा था। मीडिया से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन को आज नया प्रधानमंत्री मिल गया है। लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बन गई हैं। लिज ट्रस ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा दिया है। मीडिया की माने तो, पहले पांच राउंड के मुकाबले में ऋषि सुनक को भारी बढ़त हासिल थी, लेकिन कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों की अंतिम वोटिंग के दौरान लिज ट्रस ने जीत हासिल की है।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, 47 वर्षीय लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। ज्ञात हो कि, मौजूदा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के जुलाई में इस्तीफे की घोषणा के बाद से ही पार्टी के नेता पद की रेस में लिज ट्रस ने पार्टी सदस्यों में लगातार अपनी बढ़त बरकरार रखी थी। लिज ट्रस की जिंदगी भी काफी रोचक है। ट्रस इस वक्त ब्रिटेन की विदेश मंत्री हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ीं 47 वर्षीय ट्रस के पिता गणित के प्रोफेसर और मां एक नर्स थीं। मीडिया की माने तो, लेबर पार्टी समर्थक परिवार से आने वालीं ट्रस ने ऑक्सफोर्ड से दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अकाउंटेंट के रूप में भी काम किया। इसके बाद वह राजनीति में आ गईं।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here