मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मणिपुर के इंफाल में शुक्रवार देर रात आईईडी ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि इस ब्लास्ट में एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। घटना डीएम कॉलेज कॉम्प्लेक्स पर हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 24 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान ओइनम केनेगी के तौर पर हुई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था।
जानकारी के लिए बता दें कि,मणिपुर पुलिस ने मौजूदा संकट को देखते हुए स्थानांतरित कर्मियों की आवाजाही पर रोक लगा दी। पुलिस ने कहा है कि जहां तक संभव होगा स्थानांतरित कर्मियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजने पर का फैसला जरूरत के आधार पर लिया जाएगा।
इस बीच इंफाल पश्चिमी जिले के लंफेलपाट में कुछ अज्ञात लोगों ने एक सामाजिक संगठन यूनाइटेड कमेटी मणिपुर (यूसीएम) के दफ्तर में आग लगा दी। इतना ही नहीं शुक्रवार देर रात करीब 12.45 बजे इंफाल पूर्वी जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने एक स्कूल के प्रशासनिक वर्ग में तोड़फोड़ की और इसके बाद इसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना में पार्किंग में खड़े एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया।
Image Source : ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



