Men Asia Hockey 5S World Cup: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 35-1 से हराया, सेमीफाइनल में किया क्वालीफाई

0
227

भारतीय हॉकी टीम ने ओमान में चल रहे एशियाई हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। भारत ने पुरुष हॉकी 5एस विश्वकप क्वालिफायर में जापान को 35-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने जापान को 35-1 से पटखनी दी। इससे पहले मलेशिया को 7-5 से हराया था। गुरुवार को मिली दो जीत के बाद भारत पूल तालिका में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। मीडिया की माने तो, दोनों मुकाबलों में भारतीय हॉकी टीम के प्लेयर्स ने कुल 35 गोल किए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर के अपने अंतिम लीग मैच में गोल की बारिश कर दी और जापान को 35-1 से करारी शिकस्त दी।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। जापान के खिलाफ मैच में मनिंदर ने दस गोल किए जबकि मोहम्मद रहील ने सात, पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच गोल किए। सुखविंदर ने चार, कप्तान मनदीप मोर ने तीन जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल किया। जापान का एकमात्र गोल मसाताका ने किया। इससे पहले मलयेशिया के खिलाफ गुरजोत ने पांच गोल किए जबकि मनिंदर सिंह और मोहम्मद रहील ने एक-एक गोल किया।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here