Moto G84 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्‍च

0
170

Moto G84 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस मोबाइल फोन को आप 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मीडिया की माने तो, फोन की कीमत 19,999 रुपये है लेकिन कंपनी ICICI बैंक के कार्ड पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट से 8 सितंबर दोपहर 12 बजे के बाद खरीद पाएंगे। फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इन दोनों में से किसी एक का ही लाभ उठाया जा सकता है। इस फोन के साथ कंपनी 1 साल का OS अपडेट प्रदान करेगी। यानि आपको एंड्रॉइड 14 का सपोर्ट इसमें मिलेगा।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फोन में 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज दी गई है। फोन में 5000mAh की बैटरी 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का OIS कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट में 16MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलता है। स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 13 और Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। फोन में IP54 की रेटिंग दी गई है जो फोन को डस्ट और पानी से बचाता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here