मध्यप्रदेश में आज यानी 17 नवंबर को सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। आम मतदाताओं के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय पत्नी आशा विजयवर्गीय संग इंदौर मतदान करने पहुंचे। मीडिया की माने तो, इंदौर से विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान जारी है। भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने अपना वोट डाला। उनका वोट मतदान बूथ 88 से है। बता दें कि उनकी पत्नी ने भी यहा उनके साथ वोट डाला। इससे पहले सिद्धेश्वर महादेव भगवान के दर्शन पूजन कर कैलाश विजयवर्गीय ने लोक मंगल की कामना की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



