National Sports Day: नेताओं ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी बधाई व ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद को किया नमन

0
123

पूरे विश्व में भारतीय हॉकी को पहचान दिलाने वाले ‘हॉकी के जादूगर’ पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की आज 29 अगस्त को जयंती है। इस अवसर पर यह दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। तो वहीं, राष्ट्रीय खेल दिवस की ढेरों बधाई व शुभकामनाएं देने के साथ देश के नेताओं ने मेजर ध्यानचंद की स्मृतियों को सादर नमन कर ट्वीट संदेश जारी किए है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा- सभी देशवासियों को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की शुभकामनाएं। अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व को अचंभित करने वाले ‘मेजर ध्यानचंद जी’ की जयंती पर उन्हें नमन। मेजर ध्यानचंद जी के शौर्य, साहस और कौशल ने भारतीय खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका हॉकी के प्रति अद्वितीय समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

मीडिया की माने तो, हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल और अंतरराष्ट्रीय मैचों में 400 से अधिक गोल कर भारत को 1928 का ए सटर्डम ओलंपिक, 1932 का लॉस एंजिल्स ओलंपिक एवं 1936 के बर्लिन ओलंपिक में कप्तान के रूप में खेलते हुए भारतीय हॉकी टीम को तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक जिताने वाले मेजर ध्यानचंद जी की गिनती भारत एवं विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में होती है। ध्यानचंद जी को इनके असाधारण गोल-स्कोरिंग कारनामों के लिए 1956 में पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया और इनके जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर साल खेलों में उत्कृष्टता के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान, खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। भारतीय ओलंपिक संघ ने इन्हें ‘शताब्दी का खिलाड़ी’ घोषित किया था। इनके नाम पर ही खेलों में देश के लिए बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ दिया जाता है।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here