मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से समुद्री लुटेरों का आतंक बढ़ गया है। हिंद महासागर में समुद्री लुटेरे लगातार व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे है। पहले भी भारतीय नौसेना ने कई जहाजों को समुद्री लुटेरे से बचाया है। भारतीय नौसेना ने सोमालिया के पूर्वी तट पर एक और समुद्री डकैती के प्रयास को विफल कर दिया है। बता दें पाकिस्तानी और ईरानी चालक दल के सदस्यों वाले जहाज को समुद्री लुटेरों ने घेर लिया था। भारतीय नौसेना के कहा कि 31 जनवरी से मछली पकड़ने वाले जहाज पर समुद्री लुटेरों की पैनी नजर थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरतलब है कि समुद्री सुरक्षा के लिए तैनात आईएनएस शारदा ने खतरे को पहचान लिया था। आईएनएस शारदा ने शुक्रवार तड़के जहाज को रोका और चालक दल की सुरक्षित रिहाई के लिए समुद्री लुटेरों को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया, इस दौरान नौसेना ने अपने हेलीकॉप्टर और रॉफ्ट का इस्तेमाल किया। जारी बयान में कहा गया कि इसमें 11 ईरानी और आठ पाकिस्तानी नागरिक शामिल है।
मीडिया में आई खबर के अनुसार, भारतीय नौसेना ने कहा कि समुद्री डकैती रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात मिशनों द्वारा प्रयास किए गए। भारतीय नौसेना ने 36 घंटों के भीतर दो बड़े बचाव अभियान चलाए और 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी नागरिकों सहित दो अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाजों और चालक दल के सदस्यों को बचाया। बता दें इससे पहले सोमवार को भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरानी झंडे वाले मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डकैती के प्रयास को विफल किया था, जिसमें तैनात 19 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया था। यह ऑपरेशन आईएनएस सुमित्रा द्वारा सोमाली समुद्री लुटेरों से एक और ईरानी झंडा मछली पकड़ने वाले जहाज, एफवी इमान को बचाने के तुरंत बाद हुई। जिसमें सोमालिया के पूर्वी तट और अदन की खाड़ी के साथ समुद्री डकैती विरोधी अभियानों में 17 चालक दल के सदस्य सवार थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें