NCB और दिल्ली पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तस्करी के नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 50 किलोग्राम स्यूडोफेड्रिन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

0
303

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुख्यालय ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह नेटवर्क भारत समेत चार देशों में फैला था।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, NCB के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ड्रग नेटवर्क भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया में फैला हुआ था। इस ऑपरेशन के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दिल्ली में 50 किलोग्राम स्यूडोएफेड्रिन (Pseudoephedrine) जब्त की गई है।

मीडिया की माने तो, इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। निरंतर पूछताछ के बाद, उन्होंने खुलासा किया कि पिछले 3 वर्षों में उनके द्वारा कुल 45 खेप भेजी गई थीं, जिसमें लगभग 3,500 किलोग्राम स्यूडोफेड्रिन था, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2,000 करोड़ रुपये से अधिक थी। इस सांठगांठ के मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है ताकि स्यूडोएफ़ेड्रिन के स्रोत का पता लगाया जा सके।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here