दिल्ली: NCC कैडेट्स की Republic Day Camp 2024 की रिहर्सल, देश भर से चयनित कैडेट हुए शामिल

0
137

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2024 की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को देश भर के NCC कैडेट्स ने भी यहां रिहर्सल की। गणतंत्र दिवस की परेड में देश भर के हजारों कैडेट्स चयनित होते हैं। परेड में देश भर से आये ये कैडेट्स देश की विविधता को भी दर्शाते हैं। दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में DGNCC ऑडिटोरियम में NCC कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल की। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने इन NCC कैडेट्स को सम्बोधित भी किया।

मीडिया की माने तो, NCC गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, “यह शिविर जो हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से हजारों चयनित कैडेटों को एक साथ लाता है, भारत की विविधता में एकता की भावना का एक प्रमाण है।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here