NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का परिचय

0
213

कल मंगलवार को भाजपा की संसदीय बोर्ड की मीटिंग में राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लग गई। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है।

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का संक्षिप्त परिचय…

20 जून, 1958 को ओडिशा में मयूरभंज के एक आदिवासी परिवार में जन्म।

रामादेवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर से स्नातक किया।

1979 से 1983 तक सिंचाई और बिजली विभाग, ओडिशा सरकार में जूनियर असिस्टेंट के रूप में कार्य किया।

1994 से 1997 तक श्री अरबिन्दों इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर, रायरंगपुर में शिक्षक रही।

2000 से 2004 तक ओडिशा सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में ट्रांसपोर्ट एवं वाणिज्य विभाग संभाला।

2002 से 2004 तक ओडिशा सरकार के राज्यमंत्री के रूप में पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग को संभाला।

2002 से 2009 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही।

2006 से 2009 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रही।

2007 में ओडिशा विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए ‘नीलकंठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

2013 से 2015 तक एसटी मोर्चा, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही।

2015 से 2021 तक झारखंड की माननीय राज्यपाल रही।

News & Image Source : (Twitter) @BJP4India

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here