Nobel Prize 2024: अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन को मिला नोबेल पुरस्कार

0
17
Nobel Prize 2024: अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन को मिला नोबेल पुरस्कार

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, माइक्रो आरएनए की खोज करने वाले अमेरिका के दो विज्ञानियों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को इस साल चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिलेगा। वर्ष 2024 के लिए चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार की सोमवार को घोषणा की गई। दोनों विज्ञानियों को संयुक्त रूप से को 10 दिसंबर को पुरस्कार मिलेंगे। माइक्रो आरएनए जेनेटिक मेटेरियल आरएनए का छोटा टुकड़ा होता है, जो कोशिका के स्तर पर जीन की कार्यप्रणाली को बदलने देता है। माइक्रो आरएनए की जीन की गतिविधि को नियंत्रित करने और जीवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दोनों विज्ञानियों की खोज ने जीन को नियंत्रित करने के नए सिद्धांत के बारे में बताया है। उनके शोध से यह समझने में मदद मिली कि शरीर में कोशिकाएं कैसे काम करती हैं। एंब्रोस ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में माइक्रो आरएनए को लेकर शोध किया। वह यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स मेडिकल स्कूल में नेचुरल साइंस के प्रोफेसर हैं, जबकि रुवकुन ने यह शोध मैसाचुसेट्स जनरल हास्पिटल और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंपीरियल कॉलेज लंदन में मोलेक्युलर आंकोलाजी की लेक्चरर डॉ. क्लेयर फ्लेचर के अनुसार इस शोध ने कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए वैज्ञानिकों के रास्ते खोल दिए हैं। माइक्रो आरएनए कोशिकाओं को नए प्रोटीन बनाने के लिए जेनेटिक निर्देश देता है। यह रोगों के उपचार के लिए दवाओं के विकास और बायोमार्कर के रूप में उपयोगी हो सकता हैं। त्वचा कैंसर के इलाज में माइक्रोआरएनए तकनीक किस तरह से मददगार हो सकती है, यह देखने के लिए क्लीनिकल परीक्षण चल रहे हैं। भले ही हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं में एक जैसे जीन होते हैं, लेकिन मांसपेशियों और तंत्रिका कोशिकाओं जैसी विभिन्न प्रकार की कोशिकाएं अलग-अलग कार्य करती हैं। यह जीन नियंत्रण के कारण संभव है, जो कोशिकाओं को केवल उन जीनों को सक्रिय करने की अनुमति देता है, जिनकी उन्हें आवश्यकता होती है। दोनों विज्ञानियों इसी बात पर शोध कर रहे थे कि विभिन्न प्रकार की कोशिकाएं किस प्रकार विकसित होती हैं। इसी दौरान उन्होंने माइक्रो आरएनए की पहचान की। मानव जीनोम एक हजार से ज्यादा माइक्रो आरएनए को कोड करता है। माइक्रो आरएनए कोशिका द्रव्य में एमआरएनए के स्थानांतरण और विघटन को नियंत्रित करते हैं। अमेरिकी विज्ञानी विक्टर एंब्रोस ने 1993 में पहला माइक्रो आरएनए खोजा था। एंब्रोस का जन्म 1953 में न्यू हैंपशायर में हुआ था। उन्होंने 1975 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। जीव विज्ञानी गैरी ब्रूस रुवकुन ने दूसरे माइक्रो आरएनए एलईटी- 7 की खोज की थी। उन्होंने पता लगाया कि विक्टर एंब्रोस द्वारा पहचाना गया पहला माइक्रो आरएनए लिन-4 आरएनए को कैसे नियंत्रित करता है। रुवकुन का जन्म मार्च 1952 में कैलिफोर्निया में हुआ था। वह मैसाचुसेट्स जनरल हास्पिटल में जीव विज्ञानी और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में आनुवंशिकी के प्रोफेसर हैं। उन्होंने 1973 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से स्नातक की डिग्री प्राप्त की, और 1982 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से बायोफिजिक्स में पीएचडी की, जहां उन्होंने जीवाणु नाइट्रोजन स्थिरीकरण जीन का अध्ययन किया। वह 1985 से हॉर्वर्ड मेडिकल स्कूल में जेनेटिक्स के प्रोफेसर हैं। पिछले वर्ष चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को उन खोजों के लिए दिया गया था, जिनसे कोविड-19 के खिलाफ एमआरएनए वैक्सीन का निर्माण संभव हुआ था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here