मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 72 रन से हराते हुए 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। ऑकलैंड में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 174 का स्कोर बनाया। जवाब में मेजबान टीम 102 रन पर ही ढेर हो गई। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 25 फरवरी को खेला जाएगा।
जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की बदौलत पॉवरप्ले में 74/1 का स्कोर बनाया। हेड 22 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड से लॉकी फर्ग्यूसन ने उम्दा गेंदबाजी (4/12) करते हुए टीम को विशाल स्कोर बनाने से रोका। जवाब में न्यूजीलैंड से फिन एलन, विल यंग, मार्क चैपमैन और मिचेल सेंटनर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। महज 29 रन तक 4 विकेट खो देने के बाद ग्लेन फिलिप्स (42) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



