विश्व कप 2023 का 41वां मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। मीडिया की माने तो, न्यूजीलैंड ने 8 मैच खेले हैं और 4 जीते हैं। उसके पास 8 पॉइंट्स हैं। वहीं श्रीलंकाई टीम एलिमिनेट हो चुकी है। हालांकि वे फिर भी जीत हासिल करना चाहेंगे। श्रीलंका का यह विश्व कप 2023 में आखिरी मुकाबला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।
श्रीलंका: पाथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), सादीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, चामिका करुणारत्ने महीष तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमिरा, दिलशान मदुशंका।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



