ODI World Cup Final: भारतीय रेलवे ने विश्व कप फाइनल के लिए की खास तैयारी, आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन

0
198

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसे लेकर फैन्स में बेताबी है। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की 2 टीमें तय हो गई हैं। 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के खुमार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है, ताकि क्रिकेट फैन्स को किसी तरह की दिक्कत न हो और वे आसानी से अहमदाबाद पहुंचकर ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच होने वाले महामुकाबले का लुत्फ उठा पाएं। मीडिया की माने तो, ऐसे में भारतीय रेलवे ने भी क्रिकेट फैंस की सुविधा के लिए एक खास ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दिल्ली से गुजरात के अहमदाबाद के बीच चलेगी।

भारतीय रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 01153 सीएसएमटी-अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस आज यानी 18.11.2023 (शनिवार) को रात 10.30 बजे सीएसएमटी यानी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन (रविवार) सुबह 06.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। मुंबई से अहमदाबाद के बीच यह स्पेशल ट्रेन कसमत, दादर, ठाणे, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और हमीदाबाद रुकेगी। इस ट्रेन में एसी कोच और स्लीपर कोच भी होंगे। अगर कोई क्रिकेट प्रेमी इस ट्रेन में टिकट कराना चाहता है तो उसे आज तैयार रहना होगा, क्योंकि इस स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग आज यानी 18.11.2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here