मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार अब 12 जून को शपथ ग्रहण करेगी। शपथ ग्रहण समारोह 10 जून को होना था। पार्टी नेता जतिन मोहंती और विजयपाल सिंह तोमर ने इसकी पुष्टि की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहंती ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यस्तता के कारण शपथ ग्रहण समारोह में बदलाव किया गया है। साथ ही विधायक दल की बैठक भी अब 11 जून को होगी। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि ओडिशा की पहली भाजपा सरकार राज्य में 10 जून को शपथ लेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने भी शनिवार को इसकी पुष्टि की थी। हालांकि पार्टी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण की तारीख बदलने का फैसला रविवार को लिया गया। भाजपा ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। भुवनेश्वर के जनता मैदान में शपथग्रहण समारोह के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।
मीडिया में आई खबर के अनुसार, भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के लिए सुरेश पुजारी के अलावा मनमोहन सामल, प्रताप चंद्र सारंगी, बैजयंत पांडा, गिरीश चंद्र मुर्मू, संबित पात्रा, जयनारायण मिश्रा और अपराजिता सारंगी का भी नाम चल रहा है। दौड़ में सबसे आगे धर्मेंद्र प्रधान का नाम चल रहा था लेकिन उनके मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद सीएम बनने की संभावना काफी कम हो गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



