Pakistan: विस्फोट होने के कारण धंसी कोयला खदान, 12 मजदूरों की मौत

0
123
Pakistan: विस्फोट होने के कारण धंसी कोयला खदान, 12 मजदूरों की मौत
Image Source: Social Media

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां के बलूचिस्तान में शक्तिशाली विस्फोट होने के कारण एक कोयला खदान धंस गई, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोगों को बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि घटना हरनाई जिले के हरदालो इलाके में हुई। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय खदान के अंदर 20 मजदूर काम कर रहे थे

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, बलूचिस्तान के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल गनी बलूच के हवाले से बताया गया है कि बीती रात जब मीथेन गैस में विस्फोट हुआ तब खदान के अंदर 20 मजदूर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान बुधवार सुबह पूरा हो गया। टीम को खदान के अंदर से 12 शव मिले, जबकि घायल हुए आठ लोगों को तुरंत अस्पाल ले जाया गया है। बलूच ने बताया कि रात के समय दो शव बरामद किए गए, जबकि 10 शव बुधवार की तड़के मिले। खनन महानिदेशक अब्दुल्लाह शाहवानी ने भी मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। इस बीच प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ ने घटना पर दुख जताया और जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया उनको सांत्वना दी।

जानकारी के लिए बता दे, पाकिस्तान के कोयला उत्पादन में बलूचिस्तान प्रांत का योगदान 50 प्रतिशत है। हालांकि, गैस बनने के कारण होने वाली खदान दुर्घटनाएं पाकिस्तान में आम हैं। श्रमिकों की शिकायत है कि सुरक्षा गियर की कमी और खराब काम करने की स्थिति लगातार दुर्घटनाओं का मुख्य कारण हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here