Parliament: बजट सत्र के आखिरी दिन राम मंदिर पर होगी चर्चा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह करेंगे शुरूआत

0
50
Parliament: बजट सत्र के आखिरी दिन राम मंदिर पर होगी चर्चा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह करेंगे शुरूआत
Image Source : Amar Ujala

संसद का बजट सत्र जारी है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज बजट सत्र का आखिरी दिन है। बजट सत्र के आखिरी दिन संसद में अयोध्या स्थित राम मंदिर पर चर्चा होगी। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा करेंगे। शिवसेना सदस्य श्रीकांत शिंदे ने भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया है। उम्मीद है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करेंगे। भाजपा राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा करने के साथ हिंदुत्व के मुद्दे पर राजनीतिक संदेश देगी। सूत्रों का कहना है, चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम पांच बजे अपनी बात रखेंगे। शनिवार को सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने व्हिप जारी किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से सत्र की शुरुआत हुई थी। यह सत्र दो लिहाजों से खास रहा- पहला तो यह कि इस सत्र में देश की वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट पेश किया। साथ ही यह सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को सदन में अंतरिम बजट पेश किया था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने विधि-विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन 23 जनवरी से ही मंदिरों को आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। भक्त भगवान राम के दर्शन कर सकते हैं। जिस मंदिर में भगवान राम विराजे हैं, वह राम मंदिर परियोजना का पहला चरण था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब मंदिर के बाकी हिस्से का काम होगा, जिससे राम मंदिर का स्वरूप और भी दिव्य और भव्य हो जाएगा। पूरे मंदिर को तीन चरणों में पूरा किया जाना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here