Parliament Special Session: गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा संसद का विशेष सत्र

0
118

केंद्र सरकार ने 18-22 सितंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। पहला दिन यानी 18 सितंबर पुराने संसद भवन में कामकाज का आखिरी दिन होगा। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसद को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। विशेष सत्र नए संसद भवन का उद्घाटन सत्र भी होगा और नए संसद भवन में 19 सितंबर से शुरू होगा इस दिन गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त भी है। यानी 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर नए संसद भवन का उद्घाटन सत्र औपचारिक रूप से शुरू होगा। मीडिया की माने तो, PM मोदी ने 28 मई को नए संसद भवन का इनॉगरेशन किया था। सत्र के पहले दिन पुराने संसद भवन में लिए गए प्रमुख फैसलों, बड़े नेताओं और उनके महान कार्यों को याद किया जाएगा।

विशेष सत्र के दूसरे दिन नए संसद भवन में सत्र का आयोजन किया जाएगा। सरकार इस विशेष सत्र में दो महत्वपूर्ण बिल भी लाने जा रही है। मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, बिल चुनाव सुधार से जुड़े हो सकते हैं। बता दें कि, मोदी सरकार सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट चला रही, इसी के तहत नए संसद भवन का निर्माण हुआ है, जिसकी आधारशिला दिसंबर, 2020 में रखी गई थी, जो इस साल तय समय में तैयार हो गया। 28 मई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस संसद भवन का उद्घाटन किया जा चुका है। वैसे तो संसद के नए भवन का काम काफी पहले पूरा हो गया है, लेकिन उसमें कुछ उपकरण और अन्य चीजों की व्यवस्था करनी थी, जो अब पूरी हो गई है।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here