PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज

0
178

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के कांकेर दौरे पर रहेंगे। वह यहां गोविंदपुर मैदान में स्टार प्रचारक के रूप में संकल्प महारैली के साथ चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, इस दौरान कांकेर लोकसभा में आने वाली 9 विधानसभाओं के बीजेपी प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। उनके दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। बता दें कि 90 विधानसभा सीट वाली छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी इस दिन 20 सीटों पर मतदान किया जाएगा। वहीं बाकी बची हुई सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा।

मीडिया की माने तो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं मे जोश भरेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सभा में कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल, सिहावा, डौंडीलोहारा, धमतरी, बालोद और गुंदरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here