PM मोदी ने रामायण के भावुक शबरी प्रसंग पर मैथिली ठाकुर का भजन किया साझा

0
165

अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कई भजन गायक और सिंगर श्री राम से जुड़े भजन गए रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कई भजन गायकों के भजन शेयर किए जा चुके हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री ने मशहूर गायक मैथिली ठाकुर द्वारा शबरी प्रसंग पर गाया गया भजन शेयर किया। इस भजन को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का अवसर सभी को प्रभु श्री राम के जीवन और आदर्शों से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का स्मरण करा रहा है।

मीडिया की माने तो, पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों को प्रभु श्री राम के जीवन और आदर्शों से जुड़े एक-एक प्रसंग का स्मरण करा रहा है। ऐसा ही एक भावुक प्रसंग शबरी से जुड़ा है। सुनिए, मैथिली ठाकुर जी ने किस तरह से इसे अपने सुमधुर सुरों में पिरोया है।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here