PM मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी 15 हजार करोड़ रुपये की सौगात

0
97

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने नादिया जिले के कृष्णानगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बंगाल को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में जुटी है और उसी विजन के तहत बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है। पीएम मोदी आज पुरुलिया जिले में स्थित दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन के दूसरे चरण की आधारशिला रखी। साथ ही प्रधानमंत्री मेजिया थर्मल पावर स्टेशन में 650 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन प्रणाली का भी उद्घाटन किया।

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी शनिवार को बंगाल में नेशनल हाइवे 12 के चार लेन के 100 किलोमीटर लंबे फरक्का-रानीगंज सेक्शन का उद्घाटन किया। इस राजमार्ग के निर्माण में 1,986 करोड़ रुपये की लागत आई है। पीएम मोदी ने 940 करोड़ रुपये के चार रेल प्रोजेक्ट्स को भी देश को समर्पित किया। इनके तहत दामोदर-मोहिशिला लाइन का दोहरीकरण किया गया है। बाजारसाउ-अजीमगंज रेल लाइन का भी दोहरीकरण किया गया है।

मीडिया की माने तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल देश के अन्य राज्यों के लिए पूर्वी द्वार का काम करता है। पूर्व में इस द्वार से प्रगति की अपार संभावनाओं का प्रवेश हो सकता है, इसलिए हमारी सरकार पश्चिम बंगाल में सड़क मार्ग, रेल मार्ग, वायु मार्ग और जल मार्ग की आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘इंफ्रास्ट्रक्चर के दृष्टिकोण से रेल पश्चिम बंगाल के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा रहा है लेकिन इतिहास की जो बढ़त बंगाल को हासिल थी, आजादी के बाद उसे सही ढंग से आगे नहीं बढ़ाया गया। यही कारण है कि तमाम संभावनाओं के बावजूद बंगाल पीछे छूटता गया। पिछले 10 वर्षों में हमने उस खाई को पाटने के लिए यहां के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत जोर दिया है।’ कृष्णानगर में पीएम मोदी ने रोड शो भी किया। बता दें दोपहर को बंगाल का दौरा पूरा कर पीएम मोदी बिहार के दौरे पर रवाना हो जाएंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here