PM मोदी ने मंत्रियों को ‘G20 india app’ डाउनलोड करने की दी सलाह

0
98

भारत की राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। इसके लिए अधिकारी, मंत्री सभी बढ़-चढ़कर तैयारी कर रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन से पहले विदेश मंत्रालय ने ‘G20 इंडिया’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी मंत्रियों को यह एप डाउनलोड करने की सलाह दी।

मीडिया की माने तो, G20 इंडिया एप के जरिए मंत्रियों को विदेशी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने में मदद मिलेगी। दरअसल, पीएम मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में महत्वपूर्ण G20 शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रिपरिषद की बैठक के साथ बातचीत की और इसी दौरान उन्होंने सभी मंत्रियों को एप डाउनलोड करने की सलाह दी। ‘G20 इंडिया’ एप के जरिए उपयोगकर्ता को G20 से संबंधित सभी जानकारियां हासिल होगी। इसमें शिखर सम्मेलन से संबंधित एक कैलेंडर, मीडिया और G20 के बारे में पूरी जानकारी होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार तक वैश्विक स्तर पर 15000 से अधिक लोग एप डाउनलोड कर चुके हैं। यह एप सभी G20 देशों की भाषाओं में विदेशी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने में मदद करेगा। मोबाइल में नेविगेशन की सुविधा है, जो विदेशी प्रतिनिधियों को एक स्थान से दूसरे स्थान और भारत मंडपम तक जाने में मदद करेगी। वहीं, G20 इंडिया एप के जरिए भारतीय मंत्री विदेशी प्रतिनिधियों के साथ भाषा के साथ-साथ संचार बाधाओं को भी दूर किया जा सकता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

 

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here