PM मोदी ने ‘संकल्प सप्ताह’ कार्यक्रम का किया उद्घाटन

0
110

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में ‘संकल्प सप्ताह’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडपम में किया गया, जहां कई नेता भी मौजूद रहे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संकल्प सप्ताह देश के आकांक्षी ब्लॉकों के लिए एक हफ्ते तक चलने वाला कार्यक्रम है। ‘संकल्प सप्ताह’ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी ने इस साल जनवरी में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसका मकसद देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में सुधार करना है। पीएम मोदी ने पंचायत और ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से हस्तशिल्पकार और कारीगर पहुंचें। इन लोगों ने अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई हुई थी। पीएम मोदी ने इन सभी स्टॉलों पर मौजूद चीजों को देखा और इन्हें तैयार करने वाले लोगों के साथ चर्चा की। इसके बाद वह कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने लोगों को संबोधित किया।

मीडिया की माने तो, पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ग्राम पंचायत के तेजी से काम करने की वजह से ही ब्लॉक का विकास हो पाता है। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम भारत मंडपम में हो रहा है। इससे भारत की सोच का पता चलता है। एक महीने के भीतर यहां पर वो लोग बैठे हैं, जो देश के लिए काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले यहां पर वो लोग बैठे थे, जो दुनिया को दिशा देने का काम करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने देश के 112 जिलों में 25 करोड़ लोगों का जीवन बदला है। लोगों के जीवन में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जिस प्रकार आकांक्षी जिला कार्यक्रम सफल हुआ है, उसी प्रकार आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम भी शत-प्रतिशत सफल होगा।

Image source: @ANI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here