PM मोदी ने 3 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स की रखी आधारशिला, बोले- आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाएगी मेड इन इंडिया चिप

0
88

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मीडिया की माने तो, इस दौरान पीएम मोदी करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर सुविधाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन सेमीकंडक्टर सुविधाओं की आधारशिला रखी। जानकारी के अनुसार, पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘डेवलपमेंट ऑफ सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम्स इन इंडिया’ के तहत तीन सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना की मंजूरी दी थी।

प्रधानमंत्री बोले- आज का ये दिन ऐतिहासिक, हम इतिहास रच रहे

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि, ‘आज का ये दिन ऐतिहासिक है आज हम इतिहास रच रहे हैं और उज्जवल भविष्य की तरफ बहुत बड़ा मजबूत कदम भी उठा रहे हैं। आज सेमीकंडक्टर उत्पादन से जुड़े करीब सवा लाख करोड़ रुपए के तीन परियोजना का शिलान्यास हुआ है। ये भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन का एक ग्लोबल हब बनाने में मदद करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘आज युवा देख रहे हैं कि भारत किस तरह प्रगति के लिए, आत्मनिर्भरता के लिए, ग्लोबल सप्लाई चेन में अपनी उपस्थिति के लिए चौतरफा काम कर रहा है। इन प्रयासों से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आत्मविश्वास से भरा युवा कहीं भी हो, वो अपने देश का भाग्य बदल देता है।’

मेड इन इंडिया चिप भारत को आत्मनिर्भरता और आधुनिकता की तरफ ले जाएगी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 21वीं सदी टेक्नोलॉजी ड्रिवेन सेंचुरी है और इलेक्ट्रॉनिक चिप के बिना उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। मेड इन इंडिया चिप, भारत में डिजाइन किया गया चिप, भारत को आत्मनिर्भरता और आधुनिकता की तरफ ले जाएगी।चिप मैन्युफेक्चरिंग सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं है, ये विकास का वो दरवाजा खोलती है, जो असीम संभावनाओं से भरा हुआ है। इस सेक्टर से न सिर्फ भारत में रोजगार के नए अवसर बनने वाले हैं, बल्कि तकनीकी उन्नति के क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति होने वाली है।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ताइवान की पावर चिप सेमीकंडक्टर मैनुफैक्चरिंग कॉरपोरेशन (PSMC) का जॉइंट वेंचर गुजरात के धोलेरा में 91,000 करोड़ रुपए के निवेश से चिप फैब्रिकेशन प्लांट बनाएगा। PSMC की ताइवान में 6 चिप फाउंड्रीज हैं। गुजरात में जब प्लांट बन जाएगा तो इसकी क्षमता हर महीने 50 हजार वेफर्स बनाने की होगी। PSMC का यह पहला सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट भी है।

2024 में ही अब तक 12 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ

योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,’हम एक तरफ देश में तेजी से गरीबी कम कर रहे हैं और दूसरी तरफ भारत में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी निर्माण कर रहे हैं, देश को आत्मनिर्भर भी बना रहे हैं। सिर्फ 2024 में ही अब तक 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की योजना का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है।’ इसके अलावा टाटा ग्रुप की टाटा सेमीकंडक्टर एसेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड (TSAT) असम के मोरीगांव में 27 हजार करोड़ रुपए के निवेश से प्लांट बनाएगी। इसकी क्षमता हर दिन 4.8 करोड़ चिप बनाने की होगी। टाटा ग्रुप के अलावा सीजी पावर गुजरात के साणंद में एक प्लांट जापान की रेनेसस इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन और थाईलैंड की स्टार माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ मिलकर तैयार करेगी। यह सेमीकंडक्टर प्लांट 7,600 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। यहां हर दिन 1.5 करोड़ चिप बन सकेंगी। इनसे सीधे 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और इनडायरेक्ट रूप से करीब 60 हजार लोगों को नौकरी मिलेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here