PM मोदी कल करेंगे मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ का दौरा, करोड़ो की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

0
157

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। पीएम सुबह करीब 11:15 बजे मध्य प्रदेश के बीना पहुंचेंगे और यहां वह 50,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में दस नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल है।  इस रिफाइनरी में पॉली इथिलीन और पॉली प्रोपलीन का उत्पादन होगा। इनका उपयोग प्लास्टिक, कपड़ा, पैकेजिंग और फार्मा के क्षेत्र में किया जाता है। मीडिया की माने तो, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अत्याधुनिक बीना रिफाइनरी को लगभग 49,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह रिफाइनरी लगभग 1,200 केटीपीए (किलो-टन प्रति वर्ष) एथिलीन और प्रोपलीन का उत्पादन करेगी। मध्य प्रदेश में कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी 10 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसमें नर्मदापुरम जिले में बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र, इंदौर में दो आईटी पार्क, रतलाम में एक मेगा औद्योगिक पार्क और पूरे मध्य प्रदेश में छह नए औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, इसके बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 3:15 बजे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचेंगे। छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ में पीएम मोदी प्रधानमंत्री करीब 6,350 करोड़ रुपए की रेल क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। ये रेल परियोजनाएं क्षेत्र में यात्रियों की आवाजाही के साथ-साथ माल ढुलाई को सुविधाजनक बनाकर सामाजिक आर्थिक विकास को गति प्रदान करेंगी। वहीं पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन 50 किमी लंबी है और लगभग 516 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। चांपा और जामगा रेलखंड के बीच 98 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन करीब 796 करोड़ की लागत से बनी है। नई रेल लाइनों से क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा और पर्यटन और रोजगार दोनों के अवसरों में वृद्धि होगी। इसके अलावा 65 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत एमजीआर प्रणाली एनटीपीसी की तलाईपल्ली कोयला खदान से छत्तीसगढ़ में 1600 मेगावाट एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन तक कम लागत, उच्च श्रेणी का कोयला वितरित करेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here