राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां सभी प्रत्याशी नामांकन दर्ज कर रहें हैं। वहीं, यहां बीजेपी-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुवार शाम को राजस्थान के उदरपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद वो उदयपुर के बलिचा स्थित नई कृषि मंडी प्रांगण में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज उदयपुर जिले की आठ विधानसभा के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने करीब 50 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



