PMRBP: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 19 बच्चों को, इस साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे जांबाज सपूत

0
41
PMRBP: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 19 बच्चों को, इस साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे जांबाज सपूत
(Rashtriya Bal Puraskar 2024: सभी बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी) Image Source : hindi.news18.com

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) की घोषणा हो चुकी है। असाधारण वीरता दिखाने वाले 19 बच्चों को इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। एक बच्चे को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। असाधारण योग्यता और उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 5 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को पुरस्कार दिया जाना है। बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसी सात श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरस्कार विजेताओं को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। 22 जनवरी, 2024 को विज्ञान भवन में औपचारिक कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात करेंगे। सभी विजेता 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे। विजेताओं में 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 9 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल भारतीय सेना की भव्य परेड आयोजित होती है। परेड में शामिल होने वाले सैनिकों में महिला-पुरुष दोनों शामिल होते हैं। सरकार का दावा है कि कर्तव्य पथ पर आयोजित इस साल की परेड अब तक की सबसे अधिक महिला केंद्रित परेड होगी। उन्होंने बताया कि परेड में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों के अलावा केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों की झाकियों को भी चुना गया है। परेड के दौरान दुनिया के सामने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, एकता और प्रगति का भव्य नजारा आएगा।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, 26 जनवरी के दिन ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगीं। इस साल की परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। परेड के मुख्य आकर्षणों में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर का फ्लाईपास्ट भी होगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here