Rajasthan Election 2023: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा से किया अपना मतदान

0
97

राजस्थान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 200 में से 199 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग जारी है। मीडिया की माने तो, राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। वोटिंग शाम के 6 बजे तक होगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 में आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में अपना वोट डाला है। वोट डालने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मीडिया से बातचीत में कहा, “लोकतंत्र उत्सव है, सभी लोग अपने मत का उपयोग कर रहे हैं। लोगों में उत्साह है। सभी मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने विचारों की अभिव्यक्ति करना चाहिए। तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here