Report: भारत ने पश्चिमी देशों को बेचा 6.65 अरब डॉलर का रूसी तेल, जामनगर रिफाइनरी का रहा बड़ा हिस्सा

0
118
Report: भारत ने पश्चिमी देशों को बेचा 6.65 अरब डॉलर का रूसी तेल, जामनगर रिफाइनरी का रहा बड़ा हिस्सा
Image Source : Amar Ujala

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने पश्चिमी देशों को 6.65 अरब डॉलर के रूसी कच्चे तेल का निर्यात किया है। वहीं, अमेरिका ने भारत से 1.2 अरब यूरो का क्रूड खरीदा है। फिनलैंड की सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) ने एक रिपोर्ट में कहा, यूक्रेन पर हमले के विरोध में अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी देशों ने दिसंबर, 2022 में रूसी तेल के आयात का मूल्य दायरा तय कर दिया था। इसके बाद के 13 माह में रूसी क्रूड से शोधित पेट्रोलियम उत्पादों के भारतीय निर्यात में पश्चिमी देशों का हिस्सा एक तिहाई रहा है। इन देशों को भारत ने 6.65 अरब डॉलर का रूसी तेल निर्यात किया है।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, भारत ने निर्यात के लिए 3.04 अरब यूरो का क्रूड रूस से आयात किया था। पश्चिमी देशों को किए निर्यात में बड़ा हिस्सा जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी का रहा है। इसने 5.2 अरब यूरो का निर्यात किया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, सीआरईए ने कहा, भारत ने बीते दो साल में रूस से बड़े पैमाने पर क्रूड का आयात किया है। वह आयातित क्रूड को शोधित कर जी-7 देशों, यूरोपीय संघ और ऑस्ट्रेलिया को निर्यात कर रहा है। किफायती दरों पर रूसी क्रूड मिलने से भारत को अपना आयात बिल घटाने में भी मदद मिली है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here