Republic Day 2024: अमेरिका-रूस ने दीं शुभकामनाएं, ब्लिंकन बोले- भारत का संविधान लोकतंत्र का स्थायी ढांचा

0
100
Republic Day 2024: अमेरिका-रूस ने दीं शुभकामनाएं, ब्लिंकन बोले- भारत का संविधान लोकतंत्र का स्थायी ढांचा
Image Source : Amar Ujala

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका और रूस ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। इसी के साथ अमेरिका ने भारत को अपना प्रमुख रणनीतिक साझेदार बताया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए भारत के साथ अपने रिश्तों को गहरा करने की बात की है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता वेदांत पटेल ने सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, ‘सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। भारत एक ऐसा देश हैं जो अमेरिका के लिए एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार है। हम कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर है।’

मीडिया में आई खबर के अनुसार, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने के लिए हम तत्पर है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत और अमेरिका के रिश्ते को दुनिया में सबसे अधिक महत्वपूर्ण बताया है।’

मीडिया सूत्रों के अनुसार, ब्लिंकन ने आगे कहा, मैं अमेरिका की तरफ से भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एकस्थाई ढांचा है। मैं इस खास मौके पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, ‘हमारे भारतीय मित्रों को समृद्ध, खुशहाली और उज्ज्वल अमृतकाल की शुभकामनाएं। भारत जिंदाबाद और रूसी-भारतीय दोस्ती अमर रहे।’

मीडिया में आई खबर के अनुसार, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के बाद अमृत काल की यात्रा में देश का नेतृत्व करेंगी। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस महिलाओं पर केंद्रित है। पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ी में भी केवल महिला कर्मी ही शामिल होंगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here