Royal Enfield Himalayan 450 बाइक हुई लॉन्च

0
301

फाइनली आज रॉयल एनफील्ड Himalayan 450 की कीमतों का खुलासा हो गया है Himalayan 450 की शुरुआती कीमत 2.69 लाख रुपये एक्स-शोरूम दिल्ली रखी गई है।  वहीं, टॉप-स्पेक हेनले ब्लैक वेरिएंट की कीमत 2.89 लाख रुपये है। मीडिया की माने तो, हिमालयन 450 में दो राइडिंग मोड मिलते हैं, जिसमें इको और स्पोर्ट मोड शामिल है। नया गोलाकार टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल गूगल मैप्स के माध्यम से टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की अनुमति देता है,हिमालयन 450 में एक लंबी पारदर्शी विंडस्क्रीन भी है और फ्यूल टैंक की क्षमता 17 लीटर है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, अपडेटेड रॉयल एनफील्ड हिमालयन को में बिल्कुल नया 452 cc लिक्विड-कूल्ड डीओएचसी सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है सस्पेंशन के तौर पर इसके फ्रंट में 43 mm USD फोर्क्स जबकि, पीछे प्री-लोड एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। वहीं ब्रेकिंग की बात करें, तो फ्रंट में 320 mm सिंगल डिस्क और रियर में 270 mm डिस्क मौजूद है, नई आरई हिमालयन के फीचर्स में इंटीग्रेटेड गूगल मैप्स, स्विचेबल रियर ABS, राइडिंग मोड्स, चारों ओर LED लाइटिंग, डबल पर्पज वाली रियर टेल लाइट्स के साथ, 4 इंच का गोलाकार TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। जो टर्न इंडिकेटर्स का भी काम करता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here