RSS ने कार्यालय में फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाने की अपील

0
218

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत शनिवार को अपने कार्यालय में तिरंगा फहराया। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिरंगा फहराने की अलग-अलग फोटोज से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत तिरंगा फहरा रहे हैं। साथ ही लिखा कि ‘स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं। हर घर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रीय स्वाभिमाना जगाएं।’ मोहन भागवत ने ट्विटवर हैंडल पर भी बदली डीपी, लगाया तिरंगा। इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी तिरंगा की डीपी लगाई थी।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हर घर तिरंगा अभियान को गति दी है। RSS ने शनिवार को अपने कार्यालय में तिरंगा फहराने का एक वीडियो जारी किया। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत तिरंगा फहरा रहे हैं। वहीं, आज से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज कर दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह भी आज बंगले की छत से तिरंगा लहराते नजर आए।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here