Russia: पुतिन के एक और विरोधी की रूस में मौत, लंबे समय से जेल में बंद एलेक्सी नवेलनी नहीं रहे

0
77
Russia: पुतिन के एक और विरोधी की रूस में मौत, लंबे समय से जेल में बंद एलेक्सी नवेलनी नहीं रहे
(एलेक्सी नवेलनी) Image Source : Amar Ujala

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक और विरोधी की रूस में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से जेल में बंद एलेक्सी नवेलनी की मौत हो गई है। बता दें कि नवेलनी को रूस में पुतिन का सबसे बड़ा आलोचक माना जाता था। सरकार विरोधी प्रदर्शन के लिए नवेलनी को साल 2021 में जेल हुई थी। इससे पहले नवेलनी को जहर देकर मारने की भी कोशिश हुई थी। जिसमें नवेलनी बच गए थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले खबर आई थी कि नवेलनी कई दिनों तक जेल से गायब रहे थे। दावा किया गया था कि उनके वकीलों की उनसे कोई बात भी नहीं हो पा रही थी। कैदियों की सूची से भी उनका नाम गायब था। हालांकि, करीब 20 दिन बाद उनके वकील उनसे मिल पाए थे। रूसी सरकार ने नवेलनी को बेहद ठंडे आर्कटिक क्षेत्र में स्थित जेल में शिफ्ट कर दिया था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, बताया गया था कि नवेलनी यामालो नेनेट्स के खार्प इलाके में स्थित जेल में बंद हैं। खार्प में करीब 5 हजार लोग रहते हैं और यह क्षेत्र आर्कटिक सर्किल के ऊपर स्थित है। इसके चलते यहां जबरदस्त ठंड होती है और यहां की परिस्थितियां बेहद खतरनाक होती हैं। जेल के कैदियों का बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं होता और यह रूस के सबसे खतरनाक जेलों में गिनी जाती है। यह इलाका रूस की राजधानी मॉस्को से उत्तर पूर्व में दो हजार किलोमीटर दूर स्थित है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here