SA vs AUS 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से हराया

0
255
SA vs AUS 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से हराया
Image Source : @ICC

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की सीरीज का कल तीसरा मैच खेला गया जिसमे दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की यह इस सीरीज में पहली जीत है। ज्ञात हो कि ऑस्ट्रेलिया अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 6 विकेट क्र नुकसान पर 338 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी में एडन मार्करम ने सर्वाधिक नाबाद 102 रनों कि पारी खेली।  एडन मार्करम के अलावा क्विंटन डी कॉक ने 82 रन और कप्तान तेम्बा बावुमा ने 57 रन बनाए।

इस बड़े स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 34.3 ओवर में 227 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने 78 रनों की पारी खेली। वॉर्नर के अलावा कोई भी खिलाड़ी 50 का आंकड़ा नहीं छू सका। दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जी ने 4 विकेट झटके। जबकि तबरेज शम्सी और केशव महाराज को 2-2 विकेट मिले।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #AUSvsSA #SAvsAUS

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here