शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 255 अंक की गिरावट के साथ 64,831 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 93 अंक की गिरावट देखने को मिली, यह 19,253 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी देखने को मिली। मीडिया की माने तो, घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई थी पर क्लोजिंग के समय ये लाल निशान में ही बना रहा।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 में से 16 शेयरों में ही उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है और इसके 35 शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेड क्लोज हुआ है। मारुति का शेयर आज का टॉप गेनर रहा और 2.22 फीसदी चढ़कर बंद हुआ है। टाइटन 1.09 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.02 फीसदी और टाटा स्टील 0.78 फीसदी ऊपर रहे। आईसीआईसीआई बैंक 0.42 फीसदी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.41 फीसदी, एचसीएल टेक में 0.41 फीसदी की मजबूती रही। विप्रो का शेयर 0.29 फीसदी बढ़त के साथ क्लोज हुआ।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



