शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 742 अंक की तेजी के साथ 65,675 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 231 अंक की तेजी है, यह 19,675 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 स्टॉक तेजी के साथ और 3 गिरकर बंद हुए। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 47 शेयर तेजी के साथ और तीन कमजोरी के साथ क्लोज हुए।
मीडिया की माने तो, आज के ट्रेड में वैसे तो सभी सेक्टर्स के स्टॉक्स में खरीदारी रही। लेकिन आईटी, एफएमसीजी, बैंकिंग, एनर्जी स्टॉक्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा मेटल्स, फार्मा, ऑटो, रियल एस्टेट, मीडिया, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में भी भारी खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी मिड कैप स्टॉक्स में 400 अंकों का उछाल रहा तो स्मॉल कैप इंडेक्स में180 अंकों की तेजी रही।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



