Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर क्‍लोज हुआ शेयर मार्केट, सेंसेक्स 281 अंक चढ़ा

0
307

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 19 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने 22,186 का ऑल टाइम हाई बनाया। सेंसेक्स में 281 अंक की तेजी रही, जो 72,708 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 81 अंक की तेजी के साथ 22,122 के स्तर पर बंद हुआ। मीडिया की माने तो, सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 शेयर तेजी के साथ और 13 गिरकर बंद हुए। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 28 शेयर तेजी के साथ और 22 गिरकर क्लोज हुए।

जानकारी के अनुसार, आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, बैंकिंग, ऑटो, फार्मा, एनर्जी, इंफ्रा, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स शानदार तेजी के साथ बंद हुए। जबकि सरकारी कंपनियों के इंडेक्स, रियल एस्टेट, सरकारी बैंकों के इंडेक्स और आईटी स्टॉक्स का इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है। मिड कैप और स्मॉल स्टॉक्स में खरीदारी की बदौलत दोनों ही इंडेक्स शानदार तेजी के साथ बंद हुए।

 #dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here