हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड बढ़त के बाद फिसलकर बंद हुआ। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को Sensex 164.99 (0.25%) अंकों की गिरावट के बाद 65,558.89 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर Nifty 29.45 (0.15%) अंकों की गिरावट के साथ 19,413.75 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। हालांकि बंद होने से पहले बाजार पहली बार 66000 के पार पहुंचने में सफल रहा और इसमें 670 अंकों की बढ़त दिखी। अमेरिका में महंगाई के राहत भरे आंकड़ों के कारण बाजार को बढ़त हासिल करने में मदद मिली।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, आज की तेजी में IT शेयरों का बड़ा हाथ रहा, TCS, इंफोसिस, कोफोर्ज 2% से ज्यादा मजबूती के साथ बंद हुए। शुरुआत में बाजार को रिलायंस के शेयरों ने ऊपर चढ़ाया लेकिन आखिरी घंटे में इसमें गिरावट आई जिसने बाजार पर दबाव बनाया। रही सही कसर PSU बैंक के शेयरों ने पूरी कर दी, जिसमें चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। इसके अलावा, ऑयल एंड गैस, फार्मा और मीडिया शेयरों ने बाजार की तेजी में सेंध लगाई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



