Sensex closing bell: हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 240 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,528 के पार

0
149

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 240 अंक की तेजी के साथ 65,628 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 93 अंक की तेजी देखने को मिली, यह 19,528 के स्तर पर बंद हुआ। मीडिया की माने तो, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली है।  ग्लोबल संकेतों, बैंकिंग और आईटी स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखी गई। इसके अलावा बैंकिंग, मेटल्स, एनर्जी, मीडिया, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, सरकारी कंपनियों के शेयरों के इंडेक्स में जबरदस्त तेजी देखी गई।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिड कैप इंडेक्स फिर रिकॉड हाई पर क्लोज हुआ है। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 385 अंकों या 0.98 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स में 164 अंकों की तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में 31 शेयर तेजी के साथ और 19 गिरावट के साथ बंद हुए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here