Sensex closing bell: हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्‍स 100 अंक चढ़ा

0
167

आज यानी बुधवार  को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 100 अंक की तेजी के साथ 65,880 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 36 अंक की मामूली तेजी रही, यह 19,611 के स्तर पर बंद हुआ। मीडिया की माने तो, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी और 16 में गिरावट देखने को मिली। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 29 शेयर तेजी के साथ और 21 गिरकर बंद हुए। आज के ट्रेड में फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, मीडिया, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से बढ़त में रहे। दूसरी तरफ टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नीचे आए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here