आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 410 अंक की तेजी के साथ 66,268 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 110 अंक की तेजी है, यह 19,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मीडिया की माने तो, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिल रही है।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निफ्टी पर फार्मा, हेल्थकेयर, FMCG और हेल्थकेयर लाल निशान में हैं, जबकि बैंक, फाइनेंशियल, IT, ऑटो, मेटल सहित ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में दिख रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट के किड्स एंड मैटरनिटी वियर ब्रांड एड-ए-मम्मा में 51% हिस्सेदारी खरीदी है। हालांकि, दोनों कंपनियों ने इस डील की फाइनेंशियल डीटेल के बारे में खुलासा नहीं किया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



