शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 245 अंक की तेजी के साथ 67,466 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 76 अंक की तेजी रही। ये 20,070 के स्तर पर बंद हुआ। मीडिया की माने तो, आज के ट्रेड में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयर तेजी के साथ और 10 गिरकर बंद हुए। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 31 शेयर तेजी के साथ और 19 गिरकर क्लोज हुए।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज के ट्रेड में बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार तेजी रही। निफ्टी बैंक 400 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा फार्मा, मेटल्स, मीडिया, एनर्जी, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए। जबकि ऑटो, आईटी स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी मिड कैप हरे निशान में बंद हुआ है लेकिन दिन में इंडेक्स में 570 अंकों की गिरावट आ गई थी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



