श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज खेली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दांबुला में खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका 19 ओवर में 160 रन के स्कोर पर सिमट गई। जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन ही बना सका और मैच हार गया। टीम के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, पेसर मथीश पथिराना ने 4 विकेट लिए। अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने नाबाद 67 रन की पारी खेली। सीरीज में श्रीलंका ने 1-0 से बढ़त बना ली है। दुसरा मुकाबला 19 फरवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
मीडिया की माने तो, अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पहली पारी के बाद ऐसा लगा कि शायद श्रीलंका की टीम ने 15-20 रन कम बनाए हैं लेकिन जब अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो ये स्कोर भी पहाड़ जैसा साबित हुआ और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना पाई। सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने अर्द्धशतक लगाया और वो एक छोर पर अकेले ही लड़ते रहे लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी भी बल्लेबाज से साथ नहीं मिला, नतीजा अफगानिस्तान को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



