SL vs ENG वनडे सीरीज : श्रीलंका ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 19 रन से हराया

0
539
SL vs ENG वनडे सीरीज : श्रीलंका ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 19 रन से हराया
Image Source : @ICC

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 271 रनों का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने शनदार अर्धशतक जड़ा। वह बहुत ही कम रनों से अपने शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी में 117 गेंदों का सामना किया और 11 चौके जड़े। श्रीलंका के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कुसल मेंडिस ने 93 रन बनाए। जैनिथ लियांगे ने भी 53 बॉल पर 46 रनों की एक अच्छी पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने 44 रन देकर 3 विकेट लिए। सैम करन, लियम डॉसन और रेहान अहमद को 1-1 विकेट मिला। जैमी ओवरटन और जैकब बेथेल कोई विकेट नहीं निकाल सके।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के 271 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड का आगाज अच्छा रहा। 129 रन तक टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोए। बेन डकेट और जो रूट शानदार अर्धशतक जड़ने में सफल रहे, लेकिन फिर डकेट और रूट के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया। नतीजा ये हुआ कि इंग्लैंड की पूरी टीम निर्धारित 252 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज प्रमोद मदुषन ने 39 रन देकर 3 विकेट लिए। लेफ्ट आर्म स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने 10 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट निकाले। वहीं स्पिनर जेफरी वांडरसे को भी 39 रन देने के बाद 2 विकेट मिले। असिता फर्नांडो, धनंजय डी सिल्वा और कप्तान चरिथ असलंका को 1-1 विकेट मिला। कमिल मिशारा कोई विकेट नहीं ले सके

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here