Tata Group IPO : Tata की किसी कंपनी का IPO 18 साल बाद आ रहा है

0
223

टाटा ग्रुप की पहचान देश के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी घराने के रूप में की जाती है। ऐसे में टाटा ग्रुप अगर कोई नई पहल करता है तो पूरे देश और पूरे बाजार की नजर उस पर आ जाती है। अब जब बात टाटा समूह की किसी कंपनी द्वारा 18 साल में पहली बार आईपीओ लांच की हो तो बाजार में हलचल होना स्वाभाविक है। ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी टाटा टेक्‍नोलॉजी अपना आईपीओ लाने के लिए तैयारियां कर रही है। यह 18 वर्ष के बाद टाटा की किसी कंपनी द्वारा पेश किया गया IPO होगा।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिग्गज टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी आईपीओ लांच कर रही है। ज्ञात हो कि, टाटा टेक्नोलॉजीज एक मुनाफे वाली कंपनी है। टाटा समूह की लगभग आधा दर्जन कंपनियां बाजार में सूचीबद्ध हैं। इसमें से सबसे आखिरी कंपनी TCS है। TCS का आईपीओ 2004 में मार्केट में आया था। तब से किसी भी टाटा की कंपनी का आईपीओ नहीं आया है।

दिग्गज कंपनी टाटा समूह 18 साल में पहली बार आईपीओ के माध्यम से खुदरा निवेशकों को शेयर खरीदने का मौका देगी।  मार्केट कैपिटल के लिहाज से आज टीसीएस देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इससे पहले 2004 में टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस का आईपीओ लॉन्च हुआ था और इसके शेयर की लिस्टिंग हुई थी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here