Tecno Spark 20C स्मार्टफोन 50MP कैमरे के साथ हुआ लॉन्च

0
207

टेक्नो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फोन पेश किया है। नए फोन का नाम Tecno Spark 20C है। इससे पहले हाल ही में कंपनी ने Tecno Spark Go 2024 को मलेशिया में लॉन्च किया था। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नया फोन (Tecno Spark 20C) एंट्री-लेवल कंज्यूमर्स के लिए लाया गया है। टेक्नो का नया फोन कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जैसा की कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा रहा है Tecno Spark 20C को डायनैमिक पोर्ट के साथ लाया गया है। यह फीचर आईफोन में मिलने वाले फीचर की तरह ही होगा।

मीडिया की माने तो, Tecno Spark 20C को कंपनी ने Octa-Core CPU के साथ पेश किया है। डिस्प्ले- Tecno Spark 20C स्मार्टफोन 6.6 इंच के HD+ 90Hz एलसीडी डिस्प्ले के साथ लाया गया है। Tecno Spark 20C स्मार्टफोन को कंपनी ने 4GB+4GB रैम और 8GB+8GB रैम के साथ पेश किया है। फोन में 128GB स्टोरेज मिलती है। Tecno Spark 20C स्मार्टफोन 50MP+AI-CAM और डुअल फ्लैश के साथ लाया गया है। फोन में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। Tecno का नया स्मार्टफोन 5,000 mAh बैटरी और 18W चार्जिंग फीचर के साथ लाया गया है। टेक्नो के नए फोन को ग्राहक Gravity Black , Mystery White , Alpenglow Gold , Magic Skin कलर के साथ खरीद सकेंगे। दरअसल, टेक्नो के इस फोन को दो वेरिएंट में लाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने दोनों ही वेरिएंट की कीमत को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here