देश में तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, अब आज राजस्थान मे चुनाव जारी है। इसके बाद 30 नवंबर को तेलंगाना में चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इन सब के बाद 3 दिसंबर को सभी राज्यों के परिणाम सामने आएंगे। फिलहाल भाजपा अभी तेलंगाना मिशन पर जुटी है। इसके लिए पार्टी पूरे जोर शोर से प्रचार-प्रसार में जुटी है। भाजपा पार्टी के दिग्गज नेताओं का प्रदेश में अभियान जारी है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं इसी बीच आज प्रधानमंत्री मोदी तेलंगाना का दौरा करेंगे। पीएम मोदी तेलंगाना के दौरे पर कामारेड्डी पहुंचेंगे। पीएम मोदी दोपहर करीब 1 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे। जहां वह लोगों से बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों के साथ प्रधानमंत्री की गारंटी बताएंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब 4 बजे दूसरी जनसभा में पहुंचेंगे। ये जनसभा महेश्वरम में आयोजित की जा रही है। यहां पीएम मोदी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



