Tri-Nation Series : भारत-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया

0
145
Tri-Nation Series : भारत-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत-ए ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारत-ए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 का विशाल स्कोर बनाया। भारत-ए के लिए वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। प्रियांश आर्य के साथ वैभव ने 8.5 ओवर में 132 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की। प्रियांश ने 29 गेंद में 39 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 और कप्तान तिलक वर्मा ने 90 गेंदों में 67 रन की महत्वपूर्ण पारियाँ खेलीं, जबकि अंकुल रॉय ने अंत में 15 गेंदों में 39 रन से पारी को खेली।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाबी पारी में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। सदीरा समराविक्रमा (52) और विजयाकांत व्यासकांत (39) ने संभाल कर खेलने की कोशिश की, लेकिन भारत-ए के गेंदबाजों ने दबाव बनाये रखा। भारत-ए के लिए यश ठाकुर ने 7 ओवर में 3 विकेट लिए, विपरज निगम ने 9.1 ओवर में 3 विकेट और अंकुल रॉय ने 9 ओवर में 2 विकेट झटके। जबकि अशोक शर्मा और कप्तान तिलक वर्मा ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here