Twitter ने लिया एक्शन, भारत में पाकिस्तान सरकार का Twitter अकाउंट किया ब्लॉक

0
179
Source: File Photo

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की मांग के बाद Twitter ने बड़ा एक्शन लेते हुए भारत में पाकिस्तान सरकार का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। भारत की मांग के बाद Twitter ने यह कदम उठाया है। Twitter ने आज गुरुवार को भारत में दिख रहे पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक Twitter हैंडल को ब्लॉक कर दिया है। जिसे अब भारत में नहीं देखा जा सकेगा। विदित हो कि, भारत ने देश के कानून का हवाला देते हुए पाकिस्तान सरकार के Twitter अकाउंट को ब्लॉक करने की मांग की थी।

Source: Twitter

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक अकाउंट भारत में नहीं दिख रहा है, इसे खोलने पर Twitter की तरफ से एक नोटिस दिख रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे देशों जैसे अमेरिका, कनाडा आदि जगहों पर पाकिस्तान सरकार का Twitter अकाउंट चालू है। अभी तक इस मामले पर भारत या पाकिस्तान के सूचना तकनीकी मंत्रियों तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। पाकिस्तान सरकार के Twitter अकाउंट को खोलने पर वहां लिखा हुआ है, “भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर एकाउंट भारत में एक कानूनी मांग के जवाब में रोक दिया गया है।”

मीडिया सूत्रों के अनुसार बीते साल जून में Twitter इंडिया ने संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तान दूतावासों के आधिकारिक Twitter अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया था। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान से चलने वाले कई यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट पर भी भारत विरोधी फर्जी जानकारी फैलाने के चलते प्रतिबंध लगाया था।

 

 

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here