UAE : शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अगले राष्ट्रपति होंगे

0
205

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के अगले राष्ट्रपति होंगे। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया था, जिसके बाद राष्ट्रपति की कुर्सी खाली हो गई थी। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के अगले राष्ट्रपति होंगे। 13 मई को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया था। वह 73 साल के थे।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए 40 दिनों का शोक रखने की घोषणा की है। इसके अलावा सभी मंत्रालयों और प्राइवेट सेक्टरों में तीन दिन तक कामकाज बंद रहेगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here